Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कोहिमा » आकर्षण » हॉर्नबिल महोत्‍सव

हॉर्नबिल महोत्‍सव, कोहिमा

26

हॉर्नबिल महोत्‍सव, नागालैंड का सबसे बड़ा वार्षिक महोत्‍सव है जो पूरी दुनिया से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह महोत्‍सव हर वर्ष के दिसम्‍बर महीने के पहले सप्‍ताह में मनाया जाता है। इस महोत्‍सव को सयुंक्‍त रूप से पर्यटन विभाग और कला व संस्‍कृति विभाग के द्वारा नागा विरासत गांव, किसामा में आयोजित किया जाता है, जो कोहिमा से 12 किमी. की दूरी पर स्थित है।

यह गांव नागा के जीवन और उनके इतिहास के बारे में झलक दिखाता है। सात दिवसीय इस महोत्‍सव में नागा जनजाति के समृद्ध और जीवंत संस्‍कृति को दर्शाया जाता है। इस महोत्‍सव का  नाम हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर रखा गया है इस पक्षी के पंख नागा समुदाय के लोगों द्वारा पहनी जाने वाली टोपी का हिस्‍सा होते हैं।

इस समारोह में नृत्‍य प्रदर्शन, शिल्‍प, परेड, खेल, भोजन के मेले और कई धार्मिक अनुष्‍ठान होते हैं। इस महोत्‍सव में शामिल होने वाले पर्यटक अपने साथ अपने घर यहां के नागा जीवन से जुड़े पारम्‍परिक चित्रों, लकड़ी की नक्‍काशी वाले सामानों, शॉल और मूर्तियों को ले जा सकते हैं। इस उत्‍सव का सबसे बड़ा आकर्षण यहां के नागा नायकों की बहादुरी की प्रशंसा में गाए जाने वाले गीत हैं।

 

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Apr,Wed
Check Out
02 Apr,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu