पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे कोलार बेट्टा की सैर अवश्य करें जो कोलार शहर से 2 किमी. की दूरी पर स्थित हैं। कोलार बेट्टा या कोलार हिल्स को पहले सतश्रुंग हिल्स कहा जाता था (सौ चोटियों वाला पर्वत) तथा यह स्थान पिकनिक के लिए आदर्श स्थान है। कोलार बेट्टा पहुँचने पर पर्यटकों को एक बड़ा पठार देखने को मिलता है।
इसके अलावा पहाड़ी के पूर्वी भाग में अंतरा गंगा, एक बारहमासी झरना देखा जा सकता है। यहाँ पर्यटक पानी को पत्थर के बने बैल मुंह से निकलता हुआ देख सकते हैं। यह पानी पूरे वर्ष बहता रहता है यद्यपि इस पानी का स्त्रोत अभी तक रहस्य बना हुआ है। स्थानीय लोग इस पानी को पवित्र मानते हैं।
एक विश्वास के अनुसार इस स्थान पर गंगा दक्षिण भारत से बहती है अत: इस स्थान को अंतरा गंगा का नाम दिया गया है। कोलार बेट्टा की सैर के इच्छुक पर्यटकों को यहाँ पहुँचने के लिए 100 से अधिक सीढियां चढ़नी पड़ती हैं।



Click it and Unblock the Notifications