पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे मार्कंडेय हिल की सैर अवश्य करें जो कर्नाटक के कोलार जिले में वोक्कालेरी गाँव में स्थित है। इस स्थान का नाम संत मार्कंडेय के नाम पर पड़ा। स्थानीय विश्वास के अनुसार संत मार्कंडेय इस स्थान पर तप किया करते थे।
मार्कंडेय हिल पहुँचने पर पर्यटकों को यहाँ इसी नाम का एक मंदिर तथा एक सरोवर देखने का अवसर मिलता है। इस पहाड़ी पर स्थित मंदिर यम पाश चिन्हों के लिए भक्तों में लोकप्रिय है। मार्कंडेय हिल घने जंगलों से घिरी हुई है अत: यह पर्यटकों के लिए आदर्श स्थान है जो शांत वातावरण में कुछ समय बिताना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications