अलुमकादावू नाव बिल्डिंग यार्ड, एक अनूठा स्थान है जहां आकर पर्यटक खुद से भी नाव बनाने की कला को देख सकते हैं। अलुमकादावू, एक छोटा सा गांव है जो कोल्लम शहर से 23 किमी. दूर बैकवॉटर पर स्थित है और पूरे देश से सैलानियों का ध्यान आकृष्ट करता है।
केट्टूवल्लम, केरल राज्य के बैकवॉटर क्रूजिंग की विशेषता है और इसका इस्तेमाल बैकवॉटर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसे कार्गो प्रायोजनों के लिए डिजाइन किया गया था, वर्तमान में सभी नाव आधुनिक सुविधाओं से लैस होती हैं जिनमें बेडरूम, बालकनी, आराम करने का क्षेत्र, किचेन और अन्य मनोरंजन के विकल्प भी मौजूद होते है।
इस गांव के नाव को बनाने वाले बिल्ड़र कला को पीढ़ी - दर - पीढ़ी सीखते आ रहे हैं। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए यह काफी आश्चर्यजनक होता है कि आज भी यह नाव बनाने वाले किसी भी आधुनिक मशीन का इस्तेमाल नाव बनाने में नहीं करते है बल्कि पारंपरिक तरीके से ही नाव को बनाते हैं। देखने में यह बेहतरीन अनुभव होता है कि लकड़ी को कैसे प्राप्त करके, किस प्रकार उसमें खूबसूरती से सुंदर नाव में गढ़ा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications