अरापलीस्वरर मंदिर मंदिर का निर्माण ईसा पश्चात 1 ली या 2 री शताब्दी में वल्विल ओरी ने उसके शासन काल में किया था तथा यह भगवान शिव को समर्पित है। पेरियाकोविलूर में स्थित यह मंदिर अकासागंगई जल प्रपात के पास स्थित है। इस मंदिर में चोल वंश के काल के शिलालेख पाए गए हैं। यहाँ का एक अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारक का पता चला है जो एक अंत्येष्टि स्थल है।
माना जाता है कि अरापलीस्वरर मंदिर से होकर एक गुप्त मार्ग रासीपुरम में स्थित शिव मंदिर की ओर जाता है। एक किवदंती के अनुसार मंदिर में स्थित शिवलिंग एक किसान को मिला था।
खेत जोतते समय किसान अचानक शिवलिंग से टकराया और शिवलिंग से खून निकलने लगा। ऐसा कहा जाता है कि इस शिवलिंग पर आज भी एक छोटा घाव देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications