समय : सुबह 7 – शाम 5 बजे तक
मसीला फॉल्स एक माध्यम आकार का जलप्रपात है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण छुट्टी मनाने वाले परिवारों के बीच लोकप्रिय है। प्रपात की ऊंचाई 200 फीट है। वॉटरफॉल के दाहिनी ओर कान्क्रीट का एक रास्ता है तथा पर्यटकों के लिए एक तात्कालिक पार्किंग स्थल भी बनाया गया है। यहाँ प्रति वाहन शुल्क 10 रूपये है।
यहाँ पर्यटक ताज़े पानी की फुहारों से तरोताजा हो सकते हैं। मसीला प्रपात के ऊपर मसि पेरियास्वामी मंदिर स्थित है। मंदिर से करामाती दृश्य देखा जा सकता है तथा वॉटरफॉल के चारों ओर फ़ैली हरियाली आपको दूसरी दुनिया में ले जाती है। कोल्ली हिल्स का यह वह दूसरा स्थान है जो व्यापारिक शोषण से बचा हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications