काकतापुर मन्दिर ओडिशा के पुरी जिले में पुरी-अस्तरंग रोड पर एक छोटे से गाँव काकतापुर में स्थित है। यह गाँव कोणार्क से 30 किमी की दूरी पर स्थित है। काकतापुर मन्दिर को प्राची नदी के तट पर बनवाया गया था। मन्दिर को देवी मंगला की आराधना के लिये बनवाया गया था।
देवी मंगला काकतापुर की मुख्य देवी हैं। काकतापुर मन्दिर का पुरी के जगन्नाथ मन्दिर से एक सम्बन्ध है। नवकलेवर या मूर्तियों के पुनर्स्थापन के अवसर पर जगन्नाथ मन्दिर के पुजारी काकतापुर मन्दिर की मंगला देवी के पास आते हैं और उनसे जगन्नात, सुभद्रा और बलभद्र की नई मूर्तियाँ बनाने के लिये पवित्र पौधे को खोजने में सहायता करने के लिये प्रार्थना करते हैं।
झामू यात्रा एक लोकप्रिय महोत्सव है जो काकतापुर मन्दिर में मनाया जाता है। यह हर वर्ष 14 अप्रैल से 15 मई के बीच हिन्दू कैलेण्डर के बैसाख मास के पहले मंगलवार को मनाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications