अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण टर्मिनस कंट्री के नाम से विख्यात ,कोडानड व्यू प्वाइंट कोटागिरी से 18 किलोमीटर दूर स्थित है। आपके किसी हिल स्टेशन पर जाने की कई वजहें हो सकती हैं- पर्वतों की प्राकृतिक खूबसूरती व शांति का लुत्फ लेना दुर्लभ प्रजातियों के पशुओं को नजदीक से देखना अथवा यहां उगे सुगन्धित फूलों की महक को सूंघनें का आनन्द लेना।
लेकिन आप यहां केवल एक वजह से कोडानाड आना चाहेंगे, और वह है यहां से पूरे कोटागिरी का विहंगम दृश्य देखने का मौका। हिल स्टेशन पर दर्शनीय स्थलों की संख्या इतनी अधिक नहीं है, कि एक बार यहां आने पर आप उन्हें न घूम पायें। यह आपको मैदानों का शानदार विहंगम दृश्य दिखलाता कराता है।
कोडानाड जाने पर आपको रंगास्वामी शिखर, कर्नाटक-तमिलनाडू का सीमावर्ती इलाका, मोयर नदी, भवानीसागर डैम और हरे-भरे चाय बागान भी जरूर मिल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications