नेहरू पार्क, कोटागिरी के मुख्य नगरीय क्षेत्र से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक निजी पार्क है, जहां आगन्तुकों के दिल को सुकून पहुंचाने के साधन मौजूद हैं। पार्क के भीतर कोटागिरी की मूल निवासी कोटा जनजाति का एक मंदिर है। पार्क में धार्मिक सभा हेतु सभागार भी है और पार्क राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में समर्पित किया गया है।
यहां पार्क के अंदर आम लोगों के लिये एक खेल का मैदान है व इंडोर गेम के लिए भी जगह है,जिसे मूल रूप से बाढ़ पीड़ितों की शरण हेतु बनाया गया था। पार्क में होने वाली प्रमुख गतिविधियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व इंडोर खेलों का आयोजन सम्मिलित है।
मार्च से जून के दौरान, प्रत्येक वर्ष यहां फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाती है, जिसमें केवल नीलगिरी में खिलने वाले विभिन्न किस्म के फूलों को प्रदर्शन हेतु रखा जाता है।
फूलों में खासतौर पर गुलाब की दुर्लभ किस्में प्रदर्शन हेतु रखी जाती हैं। कुछ समय पहले ही यहां आयोजित हुई सब्जियों की प्रदर्शनी में कोटागिरी में उत्पादित सर्वश्रेष्ठ सब्जियां प्रदर्शन के लिए रखी गईं थीं।