कोट्टारक्का का अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। इस लिए तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है, जो केवल 70 कि.मी दूर है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा से भारत के कई शहर जैसे बंगलौर, चन्नई, मुंबई और हैदराबाद के लिए उडानों की सेवा उपलब्ध है। हवाई अड्डे से किसी टैक्सी द्वारा आप कोट्टारक्का जा सकते हैं।