Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कोट्टारक्करा » मौसम

कोट्टारक्करा मौसम

इसका टौपिकल वातावरण इसे पूरे साल एक पर्यटक स्थल बनाता है। मानसून में इसकी सैर करना उचित नहीं होगा। इस स्थान की सैर मानसून के बाद (सितंबर में) या गमियों से पहले (मार्च) में करें। अगस्त और सितंबर के महीने में केरल के ओणम त्योहार मनाया जाता है। जो केरल के त्योहारों को देखने का एक दम सही समय है।

गर्मी

कोट्टारक्का में गर्मियां मार्च में शुरु होकर मई महीने तक रहती है। इसके टौपिकल वातावरण के कारण ग्रीष्मकाल बहुत गर्म और शष्क रहता है। अप्रैल और मई के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी होती है और तापमान 35 डिग्री हो जाता है। गर्मियों में सैर दौरान सूती कपडे ले जाना ना भूलें।

मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण यहाँ भारी वर्षा होती है। वर्षा जून में शुरू होकर 4 महीने तक रहती है। उत्तर पूर्वी मानसून के कारण यहाँ अक्टूबर में भी वर्षा होती है। जून और जुलाई में यहाँ भारी वर्षा होती है, जो इस स्थान को देखने का बिल्कुल भी सही समय नहीं है।

सर्दी

कोट्टारक्करा में सर्दियों की शुरुआत दिसम्बर में होती है जो जनवरी  और फरवरी तक चलती है।  यहाँ दिसम्बर साल का सबसे ठंडा महिना होता है  इस दौरान यहाँ का तापमान 20 डिग्री तक हो जाता है। दिसम्बर का समय यहाँ की साईट सीइंग के लिए बहुत अच्छा है अतः आप इस दौरान यहाँ ज़रूर आएं।