विहिंगम फिशिंग हार्बर सयंत्रों के आवास के लिए जाना जाता है जो कि समुद्र की लहरों से उत्पन्न होने वाली उर्जा से बिजली पैदा करने के लिए उत्तरदायी है। इससे पैदा होने वाली विद्युत् को स्थानीय इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह संयंत्र भारत में अपनी तरह का एक अकेला संयंत्र है यह ओसिलेटिंग वाटर कॉलम(थरथराता हुआ पानी का स्तंभ) के सिद्धांत पर आधारित है।
इस संयंत्र को दिसंबर 1990 में स्थापित किया गया था, तब से अब तक यह विद्युत मॉड्यूल की दो पीढ़ियों का सफलतापूर्वक परीक्षण कर चुका है। आज, यह संयंत्र सिविल निर्माण परियोजना के लिए 80% से अधिक की तरंग ऊर्जा आपूर्ति के लिए जिम्मेदार है।
यहाँ तक कि इस संयंत्र के काम में सुधार लाने के लिए अध्ययन और प्रयोग किये जा रहे हैं। यदि आप क्षेत्र के आसपास हैं तो इस फिशिंग हार्बर पर जाने और इसकी नवीनतम तकनीकि की एक झलक पाने का विचार, एक अच्छा विचार साबित होगा। यदि आप भाग्यशाली होंगे तो आपको कोई ऐसा व्यक्ति ज़रूर मिल सकेगा जो आपको इस संयंत्र की कार्य प्रणाली और कैसे इसने स्थानीय लोगों की जिंदगी में सुधार लाया, समझा पाएगा।



Click it and Unblock the Notifications