विहिंगम रॉक कट केव केरल राज्य के, तिरुवनंतपुरम शहर से लगभग 17 किमी की दूरी पर स्थित है। ये गुफाएँ विहिंगम गाँव में स्थित हैं इनमें चट्टानों को काट कर मूर्तियां बनाई गई हैं। इनमें से अठारहवीं शताब्दी की मूर्तियाँ प्रमुख हैं। हालाँकि इन पत्थरों की मूर्तियों को पर्यटकों के बीच प्रसिद्धि तब भी नहीं मिली, और अभी तक नहीं मिल पाई है।
यह 'गुफा मंदिर' वास्तव में एक मंदिर ही है जिसे एक पूरी बड़ी चट्टान को काट कर तैयार किया गया है इस गुफ़ा में 'विनंधरा दक्षिणमूर्ती' की एक मूर्ति है, जो कि भगवान् दक्षिणमूर्ती का एक अवतार हैं। मंदिर की बाहरी दीवारों पर भगवान शंकर और माता पार्वती की नक्काशियाँ साफ़ दिखाई देती है, जिन्हें अधूरा छोड़ दिया गया था।
विहिंगम रॉक कट केव, कोवलम बीच से केवल १ किलोमीटर दूर है और यह आपके यात्रा कार्यक्रम में ज़रूर अंकित होना चाहिए। यह मंदिर जनता के देखने के लिए सुबह ९ से, शाम के ६ बजे तक खुला रहता है। सोमवार को मंदिर बंद रहता है।



Click it and Unblock the Notifications