वेणुगोपाल स्वामी मंदिर, ताली में स्थित है जो पूरे दक्षिण भारत के भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वेणुगोपाल स्वामी को भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है, इस मंदिर में उन्ही की प्रतिमा स्थापित की गई है। वेणु का अर्थ तमिल में बासुंरी होता है और इस मंदिर में भगवान कृष्ण की बांसुरी की मधुर धुन सदैव सुनाई देती रहती है।
इस मंदिर का काफी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है लेकिन भारत के गौरवमयी अतीत को आज भी यहां स्थित खंभों में देखा जा सकता है। यह मंदिर, दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों में से एक है। कई साल गुजर जाने के बाद भी यह मंदिर बेहद सुंदर है।
यह मंदिर, ताली के सुंदर और कुछेक मंदिरों में से है। यहां भारी संख्या में भक्त हर साल दर्शन करने आते है। इस मंदिर की यात्रा में मौसम बिलकुल भी बाधा नहीं बनता है। मई के महीने में यहां रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। अगर शांत और समृद्ध संस्कृति को देखना चाहते है तो वेणुगोपाल स्वामी मंदिर में दर्शन करने अवश्य आएं।



Click it and Unblock the Notifications