बादल महल को ‘बादलों के महल’ के नाम से भी जाना जाता है। यह कुम्भलगढ़ किले के शीर्ष पर स्थित है। इस महल में दो मंजिलें हैं एवं यह संपूर्ण भवन दो आतंरिक रूप से जुड़े हुए खंडों, मर्दाना महल और जनाना महल में विभाजित हैं। इस महल के कमरों को पेस्टल रंगों के भित्ति चित्रों के साथ चित्रित किया गया है जो उन्नीसवीं शताब्दी के काल को प्रदर्शित करते हैं। फिरोजी, हरा एवं सफेद इन भव्य कमरों के मुख्य रंग हैं।
पर्यटक जनाना महल में पत्थरों की जालियां देख सकते हैं; ये जालियां रानीयों द्वारा दरबार की कार्यवाही को देखने के लिए प्रयोग में लाई जाती थी। कक्ष की रचनात्मक वातानुकूलन प्रणाली देखना एक दिलचस्प बात है। इस प्रणाली में वाहिनी पाइपों की एक श्रृंखला है जो इन सुंदर कमरों को ठंडी हवा प्रदान करती है और साथ ही कमरों को नीचे से भी ठंडा करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications