कर्नाटक के कुरूदुमाले में स्थित गणेश मंदिर को सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है जहां भक्तगण भारी संख्या में आते है। इस मंदिर पर की गई नक्काशी और काम से पता चलता है कि यह मंदिर विजयनगर राजाओं के काल में बना हुआ है। किंवदंतियोंके अनुसार, भगवान गणेश को सफलता का देवता माना जाता है और इस मंदिर में स्थित मूर्ति को स्वंय त्रिदेव ने स्थापित किया है।
भगवान शिव, ब्रह्मा और विष्णु ने इस मूर्ति को स्थापित किया था, जिसके बाद इस मंदिर का निर्माण करवाया गया था। ऐसा भी माना जाता है कि यहां भगवान गणेश की पूजा भी की गई थी। मंदिर में स्थित भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करने के बारे में कोई भी लिखित साक्ष्य अभी तक नहीं मिले है।
इस मंदिर में स्थित भगवान गणेश की मूर्ति 14 फीट ऊंची है जो वर्षो से एक ही स्थान पर स्थित है। इस मंदिर में हर साल लाखों पर्यटक दर्शन करने आते है।



Click it and Unblock the Notifications