सोमेश्वरा मंदिर, हिंदूओं के भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में एक शिवलिंग स्थित है जिसे शक्ति का स्वरूप माना जाता है। इस मंदिर परिसर में छोटे - छोटे मंदिरों के अवशेष भी स्थित है। मंदिर के रिकॉर्ड के अनुसार, इस मंदिर को चोल वंश के राजाओं के द्वारा निर्मित करवाया गया था।
इस मंदिर की दीवारों पर विभिन्न शैलियों की नक्काशी की गई है। ऐसा माना जाता है इस मंदिर के आधे हिस्से में वास्तुकार जनकचारी के द्वारा नक्काशी की गई जबकि बाकी के आधे हिस्से में धनकचारी के द्वारा नक्काशी की गई। यह पूरा मंदिर चट्टानों पर नक्काशी से बना हुआ है और इस पर किसी भी प्रकार का कोई लेप नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications