यह मंदिर एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जो अम्बाला रोड़ पर पहोवा से 6 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर, महाभारत के समय से सम्बंधित है, जो दो साधुओं विश्वामित्र और वशिष्ठ से जुडा हुआ है। यह तीर्थ स्थल इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां दो नदियां सरस्वती और अरूणा भी मिलती है। इस मंदिर के महत्व के बारे में महाभारत और वामन पुराण में उल्लेख किया गया है, वर्तमान में यह तीर्थ संगमेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में एक छोटा सा कुंड भी है और हर साल यहां हजारों पर्यटक दर्शन करने आते है।



Click it and Unblock the Notifications