नारायण सरोवर वन्यजीव अभ्यारण्य उन अभ्यारणों में शामिल है जिनमें विभिन्न प्रजातियों के साथ-साथ 15 लुप्तप्राय प्रजातियाँ भी पाई जाती हैं। चूँकि यहाँ केवल कठोर वातावरण के अभ्यस्त जीव ही रह सकते हैं इसलिये इस अभ्यारण्य में कुछ ऐसे जन्तु पाये जाते हैं जो कहीं और नहीं पाये जाते।
आप यहाँ दुर्लभ स्तनपाइयों जैसे कि जंगली बिल्ली से लेकर मरूस्थलीय लोमड़ी तक और चित्तीदार हिरण से लेकर जंगली भालू तक देख सकते हैं। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे निडर जानवर के रूप में दर्ज शहद वाले बिज्जू भी यहाँ रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications