लाचेन एक छोटा सा शांत कस्बा उत्तरी सिक्किम जिले में स्थित है। इसके नाम का अर्थ है बड़ा दर्रा और हाल ही में सिक्किम सरकार द्वारा पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने के कारण यह काफी लोकप्रिय पर्यटन गन्तव्य बनता जा रहा है। लाचेन प्राकृतिक सुन्दरता और वन्यजीव जन्तु की विविधता के कारण लगभग सभी पर्यटकों को रोचक लगता है।
भौगोलिक स्थिति
गंगटोक से लगभग 129 किमी दूरी पर लाचेन 2750 मी की ऊँचाई पर स्थित है। यह गुरूडोंगमार झील और चोपटा घाटी के लिये आधार के रूप में कार्य करता है।
संस्कृति
लाचेन के साथ-साथ उत्तरी सिक्किम के कई हिस्सों में नियम और कानून के अनुपालन के लिये पारम्परिक प्रशासनिक तन्त्र को अपनाया गया है जिसे ज़ूमसा कहते हैं। इस स्वयंभू सरकार में पूरे समुदाय का एक मुखिया होता है जिसे पिपॉन कहा जाता है और वह ही लोकतान्त्रिक रूप से सभी विवादों का हल निकालने के लिये अधिकृत होता है। लाचेन में थाँगू नामक अनोखी यॉक दौड़ भी वार्षिक रूप से आयोजित होती है।
जनसांख्यिकी
लाचेन की जनसंख्या बहुत कम है। सब को मिलाकर यह 1000 के आसपास पहुँचती है।
लाचेन में तथा इसके आसपास के पर्यटन स्थल
गुरूडोंगमार झील और थाँगू लाचेन के पर्यटन स्थल हैं।
लाचेन आने का सर्वश्रेष्ठ समय
सिक्किम के लाचेन में आने का सर्वश्रेष्ठ समय नवम्बर से जून के बीच का है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications