लाडनू से 37 किमी की दूरी पर स्थित सालासर धाम के रूप में जाना जाने वाला सालासर बालाजी एक बड़ी आस्था वाला धार्मिक स्थल है। यह मंदिर हिंदू देवता हनुमानजी को समर्पित है जो बालाजी के नाम से लोकप्रिय हैं। चैत्र (मार्च) और अश्विन (सितंबर और अक्टूबर) माह में पूर्णिमा के दिन, यहाँ एक विशाल मेला आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त यहाँ अपने देवता की पूजा- अर्चना के लिए एकत्रित होते हैं।
पर्यटक यहां सालासर बालाजी के निकट स्थित रानी सती मंदिर और खाटूश्यामजी के भी दर्शन कर सकते हैं।यह धार्मिक स्थल एक 'शक्ति स्थल' के रूप में प्रसिद्ध है।



Click it and Unblock the Notifications