Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » लक्षद्वीप » आकर्षण » अगाती द्वीप

अगाती द्वीप, लक्षद्वीप

29

इस द्वीप को लक्षद्वीप के प्रवेश द्वार के नाम से भी जाना जाता है साथ ही ये यहाँ आने वालों के लिए एक बहुत ही लोकप्रिय स्थल है,  ये द्वीप इतना खूबसूरत है की अगर आप लक्षद्वीप आएं और यहाँ न घूमें तो आपकी यात्रा आधूरी होगी । यहाँ आने के लिए आपको लक्षद्वीप के किसी भी हिस्से से बोट हमेशा तैयार मिलेंगी मुख्यतः नौकाएँ ही यहाँ यातायात का मुख्य माध्यम है। 

इसके अलावा, अगाती ही पूरे लक्षद्वीप द्वीप समूह में घरेलू हवाई अड्डा प्रदान करता है जहाँ से आसानी से कोचीन और बंगलौर के लिए प्रस्थान किया जा सकता है। 4 वर्ग किलोमीटर से कम, अगाती द्वीप सिर्फ 2 सैरगाहों के साथ एक छोटा सा द्वीप है।  एक संकरी सड़क पर्यटकों को द्वीप के आसपास जाने में काफी मदद करती है साथ ही यहाँ जाने के लिए किराए की मोटर बाइक एक अच्छा विकल्प है।

जब आप अगातीमें क़दम रखेंगे तो आप इसकी सुन्दरता से इतना मंत्रमुग्ध हो जाएंगे की आप अपने को इसकी तारीफ से नहीं रोक पायेंगे । अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में, अगाती द्वीप  द्वीप और लक्षद्वीप द्वीप समूह पर्यटन की दृष्टि से पूर्ण रूप से नए खिलाड़ी हैं, जो अपनी उष्णकटिबंधीय सैरगाह के लिए जाने जाते हैं और आज इसकी सुन्दरता हो देखकर विदेश से भी काफी पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं। ये जगह आज भी व्यवसायीकरण की दृष्टि से बिलकुल अछूती है।

सफेद रेतीले समुद्र तट, अपरिवर्तित पानी और फ़िरोजी नीले लैगून फिल्मों में जितने लुभावने लगते है वो असल ज़िन्दगी में भी यहाँ उतने ही लुभावने है।  पर्यटन में रूचि रखने वाले ज़्यादातर पर्यटकों को ये नहीं मालूम होता है की उन्हें यहाँ आने के बाद क्या क्या देखने को मिल जायगा अतः अगर पर्यटक लक्षद्वीप आ रहे हैं तो वे हर संभव कोशिश करे की वो यहाँ जरूर आएं।यहाँ आने वालों के लिए ये विश्वास करना मुश्किल है कि इतना प्रचंड प्राकृतिक परिवर्तन वे केवल 200 किलोमीटर की दूरी तह करने के बाद देख सकते हैं। यहाँ आने के बाद लोगों को यकीन नहीं रहता है की दुनिया में कोई इतनी अच्छी जगह भी हो सकती है।

अगाती द्वीप में पानी के नीचे कि कई गतिविधियों मौजूद हैं जैसे स्कूबा डाइविंग, गोता लगाना, श्वास नली लगा कर गोता लगाना, मजे की बात ये है की ये सब खेल यहाँ बहुत सस्ते हैं जिस कारण यहां आने वाले इन खेलों का पूरा लुत्फ़ उठा सकते हैं।  शांत समुन्द्र में मछली पकड़ना यहाँ आने वालों के लिए एक प्रमुख खेल है साथ ही अगर आपको गुनगुनी दोपहर में मूँगे के रीफ़ देखनी है तो किराये की नाव लेना मत भूलिए।

इस नाव की खासियत ये है की इस नाव का निचला हिस्सा ग्लास यानी शीशे का बना होता है। अगाती के बारे में ये तथ्य हैं की ये एक मेज़बान द्वीप न होने के बावजूद पर्यटकों के आराम का पूरा ख्याल रखता है और अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करता है की यहाँ आने वाले पर्यटकों के आराम में कोई कमी न आये यहाँ का प्रशासन आने वालों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था करता है।

अगर आपने लैगून में मछली पकड़ी है तो यहाँ पर आपके लिए बारबेक्यू की भी व्यवस्था करा दी जायगी जिससे आपका सफ़र यादगार रहे। अगर आप अगाती में है तो यहाँ के लोकल कुजीन को एक बार जरूर खाएं। अगाती के लोग पूरी दुनिया में अपने सी फ़ूड के लिए जाने जाते है ख़ास तौर से इनके द्वारा पकाई गयी टूना मछली का जायका आपको कही नहीं मिलेगा ज्ञात हो की यहाँ से भारी मात्रा में टूना को दूसरे देशों को इम्पोर्ट किया जाता है।

यहाँ आने वाले पर्यटकों को केवल एक बात निराश करेगी वो ये है की यहाँ आकर वो लोग शराब नहीं पी सकते इस पूरे द्वीप में शराब का प्रयोग वर्जित है। अगाती आने के बाद पर्यटक बंगाराम द्वीप जरूर जाएं जो यहाँ का दूसरा पर्यटक आकर्षण होने के अलावा एक बेमिसाल जगह है बंगाराम ही लक्षद्वीप का वो एक मात्र द्वीप है जहाँ आप शराब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu

Near by City