Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » लक्षद्वीप » आकर्षण » बंगाराम

बंगाराम, लक्षद्वीप

29

जैसा की यहाँ घूमने आये कई पर्यटकों द्वारा बताया गया है बंगाराम नवदंपति के लिए बनाया गया था ये एक परफेक्ट हनीमून स्थल है। , यह द्वीप, लक्षद्वीप द्वीप समूह के अपने बड़े समकक्षों की तुलना में कुछ अधिक चीजें पेश करता है ऐसा इसलिए की यहाँ से अगाती द्वीप समीप है जो लक्षद्वीप पर आने का घरेलू हवाई अड्डा है।

बंगाराम में स्थित 60 सुविधाजनक  कुटीर इसे छुट्टी के लिए एक प्रमुख गंतव्य और पर्यटक आकर्षण केंद्र बनाते हैं साथ ही यही बात इसे लक्ष्यद्वीप के अन्य द्वीपों से अलग बनाती हैं । समुन्द्र तट  से नजदीक और ढेर सारे कॉटेज होने के कारण ये स्थान कुछ दिनों की छुट्टी बिताने के लिए एक आदर्श जगह है।

इस स्थान पर ज्यादा पर्यटक आने का एक प्रमुख कारण और भी है वो है यहाँ का भोजन । यहाँ के सारे कॉटेजों में भोजनालय होने के कारण आपको अच्छा खाना मिलता है जो आपको बेहतर अनुभव प्रदान करता है । इन भोजनालयों में परोसा गया भोजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है। बंगाराम में आकर आप कई स्वादिष्ट खाने खा सकते हैं साथ ही यहाँ आप अपना मन पसंद खाना आर्डर कर सकते हैं।

बंगाराम द्वीप में समुद्री और भूमिय जीवन की बहुतायत है इस कारण ये स्थान कई वर्षों से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यहाँ आने के बाद आप  पक्षियों, मछलियों, सल्य और विशेष रूप से तोते के विभिन्न प्रजातियों की एक झलक देख सकते हैं । यहाँ आने के बाद आप श्वास नली लगाकर डाइविंग का आनंद ले सकते हैं ऐसा करके आप पानी की सतह के नीचे का शानदार अवलोकन कर सकते हैं।

ये जगह वाकई बहुत सुन्दर है बंगाराम द्वीप प्रवीणता के सभी स्तरों के लिए पानी के नीचे की गतिविधियो को प्रदान करता है। अगर आप समुद्र तट से थक गए हैं तो द्वीप में लगभग 120 एकड़ में फैले विशाल रसीले नारियल के उपवनों में चले जाइए यहाँ आपको बहुत ही सुकून मिलेगा।

बंगाराम द्वीप सैरगाह जिसे बीआई एस के नाम से भी जाना जाता है समुद्र तट से अपनी निकटता के साथ समुद्र तट की सुविधाएँ प्रदान करता है जैसे जालीदार झूला, कुटिया और छाता जो किताब पड़ने या थोडा काम करने के लिए एक आदर्श दोपहर बनाता है।

समुद्र तट के किनारे फैली सफेद रेत काफी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। पर्यटन की दृष्टि से ये एक अच्छी जगह है जहाँ आकर पर्यटक शराब का इस्तेमाल कर सकते हैं बंगाराम द्वीप पर्यटकों को शराब की खपत करने की अनुमति देता है।

बंगाराम के लिए जाना काफी आसान है।  अगाती के घरेलू हवाई अड्डे में उतरने के बाद आप वहां से नाव ले सकते हैं जो आपको यहाँ पहुंचा देगी। कोचीन से भी सीधे आप यहाँ आ सकते हैं । बंगाराम आने वाले पर्यटक किराये पर हेलीकॉप्टर की सेवा ले सकते हैं ।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed

Near by City