गुरुद्वारा मंजी साहिब जिसे गुरुद्वारा अलमगीर साहिब भी कहा जाता है, लुधियाना के दक्षिण पश्चिम में लगभग 11 किमी. की दूरी पर स्थित है। मछिवारा स्थान को छोड़ने के बाद गुरु गोबिंद सिंह जी कुछ समय के लिए यहाँ रुके थे। गुरूजी ने महसूस किया कि यहाँ पानी नही है।
अत: उन्होनें यहाँ ज़मीन पर एक बाण मारा जहाँ से पानी का एक झरना फूटा। बाद में इस झरने को तालाब में परिवर्तित कर दिया गया जो तीरसर – बाण की झील के नाम से जाना जाता है। इसी स्थान पर स्नान करके एक वृद्ध स्त्री को कुष्ठ रोग से छुटकारा मिला था।
यहाँ एक भक्त ने गुरु को उनकी आगे की यात्रा के लिए एक घोडा भी भेंट किया था। यहाँ आयोजित होने वाला गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस दूर दूर से भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications