Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मदुरई » मौसम

मदुरई मौसम

मदुरई की सैर के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा होता है। इस दौरान मौसम खुशनुमा और सुखदायक होता है जो पर्यटन की गतिविधियों को आनंददायक बनाता है। वर्ष में बाकी के समय मौसम गर्म और सूखा रहता है तथा इस समय यहाँ की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

गर्मी

मदुरई में गर्मियों का मौसम बहुत अधिक गर्म होता है तथा तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस रहता है। गर्मियों का मौसम मार्च से जून तक रहता है जिसमें मई का महीना सबसे अधिक गर्म होता है। वर्ष में यह समय सुविधाजनक नहीं होता तथा इस दौरान यहाँ की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

मानसून

मदुरई में मानसून का मौसम जुलाई से अगस्त के बीच होता है तथा इस दौरान यहाँ सामान्य वर्षा होती है। वर्षा के कारण तापमान कम हो जाता है तथा मौसम खुशनुमा हो जाता है। वे लोग बारिश के मौसम में घूमना पसंद करते हैं वे इस मौसम में यहाँ की सैर कर सकते हैं।

सर्दी

मदुरई में ठंड का मौसम दिसंबर से फरवरी के बीच रहता है तथा इस दौरान मौसम खुशनुमा रहता है। इस दौरान तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है तथा यह समय विभिन्न स्थानों के भ्रमण के लिए तथा अन्य पर्यटन गतिविधियों के लिए आदर्श समय होता है।