स्थानीय लोग पांच रथ को पंच रथ के नाम से भी पुकारते है, यह एक मंदिर है जो पत्थरों को काटकर पूर्णत: भारतीय शैली में बनाया गया है। यह मंदिर लगभग 7 वीं शताब्दी में बनवाया गया था। शोर मंदिर की भांति, पंच रथ को भी यूनेस्को ने विश्व विरासत घोषित किया है।
इस मंदिर को राजा महेनद्रवर्मन प्रथम के शासनकाल के दौरान बनवाया गया था, इसे उनके उत्तराधिकारी प्राप्त होने की खुशी में बनाया गया था। लेकिन इस मंदिर की कुछ संरचनाएं आज भी अधूरी है। इस मंदिर का निर्माण ग्रेनाइट से करवाया गया है। यह मंदिर इतना मजबूत है कि 13 वीं सदी में भयंकर समुद्री तुफान आने के बावजूद भी यह ज्यों का त्यों खड़ा रहा।
इस मंदिर के परिसर में पांच अखंड मंदिर है जो पांचों पांडव और उनकी पत्नी के नाम पर बनाएं गए है। इस मंदिर को द्रविण सथ्यता के दौरान, वास्तुकला का अद्भूत स्थल माना जाता है, यह स्थान यहां आने पर्यटकों के लिए आज भी आकर्षण वाला स्थान है।



Click it and Unblock the Notifications