Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» महेश्वर

महेश्वर – हथकरघा उद्योग और विरासत का अनोखा मिश्रण

22

मध्यप्रदेश राज्य के खरगौन जिले में स्थित महेश्वर एक बहुत ही शान्त कस्बा है। यह स्थान विरासत के मामले में बहुत धनी होने के साथ-साथ अपने शानदार हथकरघा वस्त्रों के लिये भी प्रसिद्ध है जिससे यहाँ के पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। यह मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक रूप से सबसे समृद्ध स्थानों में से एक है।

महेश्वर और इसके आस-पास के पर्यटक स्थल

विरासत में समृद्ध आकर्षण के स्थानों में महेश्वर पर्यटन के विभिन्न विकल्प उपलब्ध रहते हैं। चाहे वे किले हों, घाट हों, महल हों, मन्दिर हों या अन्य आकर्षण हों, पर्यटक भारी संख्या महेश्वर में रूक कर आनन्द लेते हैं। महेश्वर की विरासत की उच्च श्रेणी की अनोखी वास्तुकला से अक्सर पर्यटक आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

महेश्वर – दैवीय सम्बन्ध और उत्सव

महेश्वर में भगवान शिव के कई मन्दिर हैं और इस स्थान के नाम का शाब्दिक अर्थ भी “भगवान महेश्वर का घर“ है, महेश भगवान शिव का एक अन्य नाम है। इस शहर में निःसन्देह ही सभी पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाये जाते हैं। यहाँ मनाये जाने वाले कुछ उत्सवों में महामृत्युञ्जय रथ यात्रा, भगवान गणेश और नवरात्र त्यौहार प्रमुख हैं।

महेश्वर कैसे पहुँचें

इन्दौर से महेश्वर 3 घण्टे की यात्रा करके पहुँचा जा सकता है। मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों से महेश्वर पहुँचने के लिये बसें यात्रा की सुविधाजनक साधन हैं।

महेश्वर आने का सर्वश्रेष्ठ समय

महेश्वर में छुट्टियाँ बिताने का सर्वश्रेष्ठ समय सर्दियों को मौसम है। यहाँ आने पर अपनी संगिनी के लिये मशहूर महेश्वरी साड़ी खरीदना न भूलें।

महेश्वर इसलिए है प्रसिद्ध

महेश्वर मौसम

घूमने का सही मौसम महेश्वर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें महेश्वर

  • सड़क मार्ग
    मध्यप्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से सड़कमार्ग द्वारा महेश्वर तक आसानी से और सुविधाजनक तरीके से पहुँचा जा सकता है। महेश्वर में सड़क परिवहन की देखरेख अच्छी है। पर्यटक मध्यप्रदेश के किसी भी स्थान से सरकारी अथवा निजी बसों द्वारा महेश्वर तक आसानी से पहुँच सकते हैं। टैक्सियाँ भी उपलब्ध रहती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    इन्दौर रेलवेस्टेशन महेश्वर से 66 किमी की दूरी पर स्थित है और इस स्थान के लिये निकटतम रेलवेस्टेशन है। चूँकि यह एक प्रमुख रेलवेस्टेशन है इसलिये गाड़ियों की आवाजाही कहीं बेहतर है। बाकी बची दूरी को इन्दौर से बस या टैक्सी लेकर आसानी से तय किया जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    इन्दौर हवाईअड्डा महेश्वर से 66 किमी की दूरी पर स्थित है और इस स्थान के लिये निकटतम हवाईअड्डा है। हवाईअड्डे से महेश्वर तक की दूरी को आसानी से टैक्सी या बस द्वारा तय किया जा सकता है। इसलिये वायुमार्ग से महेश्वर आने वाले पर्यटक इस दूरी को कुछ घण्टों में तय कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
26 Apr,Sun
Check Out
27 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon

Near by City