बंगालपुखरी एक प्रसिद्ध जलाशय है, जो जोरहट में ना-अली के पास स्थित है। इस टैंक के निर्माण से एक रोचक घटना जुड़ी है जो जोरहट के लोगों को अब तक याद है।
1739 में रूपसिंह बंगाल ने अहोम के गवर्नर बदन बरफुकान ही हत्या कर दी। दरअसल बरफुकान एक तानाशाह था और बर्मा के सिपाही व असम के लोगों को काफी कष्ट पहुंचाता था। इसीलिए साका के श्रवण मास में जब बरफुकान नहाने के लिए जा रहा था तभी रूपसिंह बंगाल ने उनकी हत्या कर दी। रूपसिंह की बहादुरी के लिए उन्हें पैसों से सम्मानित किया गया और उन्होंने इन पैसों से बंगालपुखरी का निर्माण करवाया।
हालांकि इस लोग इस टैंक के पानी का इस्तेमाल कभी नहीं करते हैं। उनका मानना है कि इस टैंक का निर्माण किसी की हत्या के पैसों से किया गया है और इसके पानी का इस्तेमाल उनके लिए दुर्भाग्य लाएगा। भले ही इस टैंक का इस्तेमाल न होता हो पर यह जोरहट का एक चर्चित पर्यटन स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications