तेंगापानिया, ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित एक प्रख्यात पिकनिक स्थल है। यह सुंदर पिकनिक स्पॉट माजुली के करीब स्थित है और ढाकुआखाना, माचखोआ और दिसानमुख से घिरा हुआ है। तेंगापानिया, हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। तेंगापानिया से सुंदर कलकल बहती ब्रह्मपुत्र नदी के सुरम्य स्वरूप को देखा जा सकता है। तेंगापानिया, नदी के उन किनारों में से एक है जहां इस क्षेत्र का सबसे अच्छा और सुंदर पिकनिक स्थल बना हुआ है।
तेंगापानिया, सिबसागर शहर के करीब स्थित है। इसके अलावा, यह माजुली और जोरहाट से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, पर्यटक एक ही दिन में इन सभी स्थलों की सैर कर सकते है। तेंगापानिया पहुंचने का सबसे आसान तरीका ट्रेन से सिमालुगुरी जंक्शन पर उतरकर पहुंचना है, यह स्टेशन ही तेंगापानिया पिकनिक स्पॉट के सबसे नजदीक स्थित है। रेलवे स्टेशन से तेंगापानिया तक पहुंचना बेहद आसान है।



Click it and Unblock the Notifications