यह झील मंडी में पर्यटकों का मुख्य आकर्षण केंद्र है जो समुद्र स्तर से 1350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर भगवान बुद्ध के तीन मठ बने हुए है जो हिंदू मंदिर में स्थापित है। यह जगह सिख धर्म के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां 10 वें सिखगुरू गोविंद सिंह एक महीने के लिए आएं थे।
यहां स्थित मठ सो पेमा के नाम से जाने जाते है। यहां के मंदिर भगवान कृष्ण और शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि इस जगह को बुद्ध गुरू और तांत्रिक गुरू रिमपोचे के नाम से जानते है। यह मंडी से 25 किमी. की दूरी पर स्थित है जिसमें 735 मीटर की दीवार है। यहां हर साल फरवरी में सीसू मेला लगता है जो वैसाखी पर्व के लिए खास रूप से मनाया जाता है। हर साल लाखों पर्यटक यहां इस दौरान आते है।



Click it and Unblock the Notifications