हिमाचल के मणिकरण का यह गुरुद्वारा बहुत ही प्रख्यात स्थल है। ज्ञानी ज्ञान सिंह लिखित "त्वरीक गुरु खालसा" में यह वर्णन है कि मणिकरण के कल्याण के लिए गुरु नानक देव अपने 5 चेलों संग यहाँ आये थे।
गुरु नानक ने अपने एक चेले "भाई मर्दाना" को लंगर बनाने के लिए कुछ दाल और आटा मांग कर लाने के लिए कहा। फिर गुरु नानक ने भाई मर्दाने को जहाँ वो बैठे थे वहां से कोई भी पत्थर उठाने के लिए कहा। जब उन्होंने पत्थर उठाया तो वही से गर्म पानी का स्रोत बहना शुरू हो गया। यह स्रोत अब भी कायम है और इसके गर्म पानी का इस्तमाल लंगर बनाने में होता है। कई श्रद्धालू इस पानी को पीते और इसमें डुबकी लगाते हैं। कहते है के यहाँ डुबकी लगाने से मोक्ष प्राप्त होता है।
महाभारत के ग्रंथकार महारुशी वेद व्यास ने अपने "भविष्य पुराण" में लिखा था कि गुरु नानक के बाद सिखों के दसवे गुरु, गुरु गोबिंद सिंह अपने 5 प्यारों संग मणिकरण के दर्शन करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications