उडुपी से 55 किमी दूर स्थित, मरावन्थे बीच, कर्नाटक के सबसे सुंदर समुद्र तटों में से एक है। यह सफेद रेत का समुद्र तट, मछली पकड़ने वाले गांव काँचूगोडू के निकट स्थित है और स्कूबा डाइविंग और स्नार्केलिंग जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इन गतिविधियों के अलावा, पर्यटक समुद्र तट पर तैराकी के विकल्प को भी चुन सकते हैं क्योंकि समुद्र का पानी सुरक्षित है और धारायें शांत हैं।
वे एक मंदिर भी जा सकते हैं जो समुद्र तट के निकट बहने वाली सौपरनिका नदी के तट पर स्थित है। कोडाचारी की पहाड़ियाँ और सुंदर नारियल के पेड़ इस समुद्र तट को एक अद्भुद पृष्ठभूमि प्रदान करते हैं। इस समुद्र तट की यात्रा के लिए आगंतुक अगस्त से मार्च के महीनों के बीच यात्रा करने की सलाह दी जाती है। पर्यटक इस समुद्र तट पर काफी आसानी से पहुँच सकते हैं क्योंकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग 17 के निकट कुंडापुर के बगल में स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications