मडगांव दक्षिण गोवा में एक छोटी सी बस्ती है, जो एक किलोमीटर के दायरे में होते हुए बहुत ही आकर्षक जगह है। इस जगह से दक्षिण गोवा के कई महत्त्वपूर्ण समुद्र तट निकट हैं जिस वजह से यहाँ पर्यटकों की भारी आमद देखी जा सकती है। प्रसिद्ध चर्चों और मंदिरों के अलावा एक बात और है जो इस जगह को विशेष दर्जा देती है।
ये जगह कई सारी संस्कृतियों को अपने में समेटे हुए है, यहाँ जहाँ एक तरफ चर्च और मंदिर हैं तो वहीँ दूसरी तरफ इस स्थान पर मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत कुछ है। यहाँ पर कई सारी मस्जिदें हैं जिन्हें हर साल लाखों पर्यटक देखने आते हैं। यहाँ की मस्जिदों में शिया इमाम इस्माइली खोजा जमातखाना और अकुएम प्रमुख हैं । ये वो स्थान है जहाँ मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में आते हैं। मडगांव,बेनौलिम कोल्वा, वर्का बैतूल और मजोरदा जैसे मनमोहक बीचों से ज्यादा दूर नहीं है इस कारण, इन स्थानों से यहाँ आसानी से पहुंचा जा सकता है। ज्ञात हो की यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए इन सारे बीचों की यात्रा के लिए एक दिन पर्याप्त है। यहाँ आकर पर्यटक बीच के आस पास से सस्ती दरों में बेहतरीन खरीदारी भी कर सकते हैं।
अगर आप अच्छे खाने के शौक़ीन है तो ये जगह गोवा का दक्षिणी हिस्सा होने के कारण आपको एक उम्दा कुजीन प्रदान करती है। यहाँ आने वाले अगर ये सोच रहे हो की यहाँ आकर वो कहाँ रुकेंगे तो उनके लिए यहाँ पर बहुत कुछ है। यहाँ आने वाले पर्यटक कई प्रमुख पांच सितारा होटलों जैसे ताज, लीला, हयात, और हॉलिडे इन जैसे होटलों में रुक सकते हैं जो प्रमुख स्थान से एक मील की दूरी पर हैं।
कुछ समकालीन खरीदारी के लिए खोज रहे हैं? यदि हाँ तो आप ओसिया शॉपिंग मॉल की यात्रा जरूर करें । अगर आपको एक छोटी सी राइड का मजा लेना है तो आप फिशरमैन व्हार्फ़ जरूर जाएं ये जगह बेतुल बीच के पास है । अगर आप गोवा आये हैं और आपको ताजा और प्रामाणिक सी फ़ूड खाना है तो आप मडगाव की यात्रा जरूर करें।
मडगांव जाने के लिए डाबोलिम हवाई अड्डा सबसे बेहतर विकल्प है यहाँ से आपको प्राइवेट कैब आसानी से मिल जाएँगी जो काफी सस्ती होती है साथ ही यहाँ आने के लिए आपको वास्को दा गामा, डाबोलिम से ट्रेन भी मिल जायगी। यहाँ आने के लिए पर्यटक राजधानी पंजिम या वास्को डा गामा से ड्राइव करके भी यहाँ आ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications