Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » एमएम हिल्स » आकर्षण » मेल महादेश्‍वरा मंदिर

मेल महादेश्‍वरा मंदिर, एमएम हिल्स

6

पर्यटक अगर एम.एम. हिल्‍स की यात्रा पर है तो उन्‍हे भगवान श्री महादेश्‍वरा के दर्शन अवश्‍य करने चाहिए। मेल महादेश्‍वरा मंदिर, चामराजनगर जिले के जंगल के बीचों बीच स्थित है। यह पहाड़ी पर्यटकों को प्रकृति प्रेमी और भगवान के भक्‍त, दोनों रूपों में आकर्षित करती है। मेल महादेश्‍वरा मंदिर पूर्वी घाट में 77 पहाडि़यों से घिरा हुआ है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्री महादेश्‍वरा, भगवान शिव के अवतार में से एक है। स्‍थानीय लोग, अपने गीत,कहानी और छन्‍दों में  भगवान श्री महादेश्‍वरा का वर्णन करते है। लोकप्रिय लोक कथाओं के अनुसार, भगवान श्री महादेश्‍वरा एक शेर पर सवारी किया करते थे जिसका नाम हुली वहाना था। उन्‍होंने पूर्वकाल में पहाडि़यों पर रहने वाले संतो और आमजनता की रक्षा की थी और काफी चमत्‍कारों का प्रर्दशन भी किया था।

भगवान श्री महादेश्‍वरा को इस पहाड़ी की कई जनजातियों जैसे काडुकुरूवास, जेनूकुरूवास आदि के द्वारा परिवार के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐतिहासिक साक्ष्‍य के अनुसार, भगवान श्री महादेश्‍वरा को 15 वीं सदी का देवता कहा जाता है। अतिरिक्‍त जानकारी से पता चला है कि वह हाराड़ानाहाली मठ के तीसरे नेता थे। इस पवित्र स्‍थल में पंहुचने पर श्रदालुओं को अंनतारागैंग में पवित्र स्‍नान भी करना पड़ता है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue