गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकुला में घग्गर नदी के किराने पर स्थित है। यह एक प्रसिद्ध सिक्ख तीर्थस्थल है और मोहली से करीब 23 किमी दूर है। ऐसा माना जाता है कि 1968 में भंगानी की लड़ाई के बाद जब गुरू गोबिंद सिंह जी आनंदपुर साहिब जा रहे थे, तब वह इस गुरुद्वारा में रुके थे।
नाडू शाह लुबाना नाम के एक ग्रामीण ने अपने आपको गुरू साहिब और उनके अनुयायियों की सेवा में लगा दिया। उनके समर्पण से प्रभावित होकर गुरू गोबिंद सिंह जी ने उनके नाम पर इस जगह का नाम रख दिया। बाद में भाई मोथा सिंह ने इस जगह की खोज की और गुरू गोबिंद सिंह जी की यात्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए इस स्थान पर एक चबूतरा बनाया।
1956 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटि ने इस गुरुद्वारा को अपने नियंत्रण में ले लिया। वर्तमान में नाडा साहिब परिसर में एक दो तल्ला गुंबददार संरचना, एक बड़ा सा मीटिंग हॉल, विस्तृत प्रांगण, लंगर हॉल और श्रद्धालुओं के लिए कमरे हैं। अगर आप मोहाली में हैं और आपके पास पर्याप्त समय है तो इस गुरुद्वारा को जरूर घूमें।



Click it and Unblock the Notifications