मोहाली से करीब 19 किमी दूर मनसा देवी मंदिर हरियाणा के पंचकुला जिले में स्थित है। मनसा देवी को समर्पित इस प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल का शुमार उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण शक्ति मंदिरों में होता है। इस मंदिर का निर्माण मनी मजरा के महाराजा गोपाल सिंह ने 1811-1815 के दौरान करवाया था।
1840 में तत्कालीन पटियाला महाराजा करम सिंह ने मुख्य मंदिर से 200 किमी दूर पटियाला मंदिर का निर्माण करवाया। मनसा देवी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर लाखों की तादाद में श्रद्धालू आते हैं और मोहाली के आसपास के पर्यटक स्थलों में इसे जरूर घूमना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications