वेलींगटन सचिवालय, गुजरात के मोरबी में स्थित है और यह अपनी वास्तुकला के कारण सबसे ज्यादा जाना जाता है। इसकी वास्तुकला, राजस्थानी शैली से प्रभावित है।
ग्रीन चौक एक टाउन स्क्वायर है जो तीन द्वारों की श्रेणी में से एक में गिना जाता है। यह तीनों ही द्वार अपनी विशेष शैली में बने हूए है जिनमें राजपूत और इटैलियन शैली का रूप दिखाई पड़ता है।
मणि मंदिर, मोरबी का प्रमुख आकर्षण है। यह एक बहु-धर्मी मंदिर है जिसे मोरबी के राजा ने अपनी रानी की याद में बनवाया था, उनकी रानी का नाम महारानी मणि बेन था।
मोरबी आने पर झूला पुल की सैर अवश्य करें। यह पुल, एक आश्चर्य कर देने वाली संरचना है जिसे देखकर, विक्टोरियन लंदन की याद आ जाती है। गुजरात आने पर उसे जरूर देखें। यह खास मोरबी में ही बना हुआ है।
आर्ट डेको पैलेस को 1931 में बनवाया गया था। इसकी आंतरिक संरचना बेहद सुंदर है। यह गुजरात के मोरबी में ही स्थित है।