गांधी स्मारक की आधारशिला 1972 में रखी गई थी। गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित विद्याकर कवि ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। स्मारक का स्तंभ महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह को समर्पित है। इस सत्याग्रह के जरिए महात्मा गांधी ने अंग्रजी शासन द्वारा चंपारण के किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाया था।