दातदा सी वर्ल्ड माउंट आबू में दिलवारा मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित है। इसे भारत का सबसे बड़ा अक्वेरियम (मछलीघर) माना जाता है। यहाँ मछलियों का और समुद्री जीवों का बड़ा संग्रह पाया जाता है। दातदा सी वर्ल्ड में कई अन्य देशों जैसे सिंगापुर, नीदरलैंड, संयक्त राज्य अमेरिका, केन्या से लाई गई मछलियां भी हैं।
आज यह माउंट आबू का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। दातदा सी वर्ल्ड के परिसर में एक संग्रहालय भी है। इस संग्रहालय में 10,000 से भी ज़्यादा समुद्री जीव पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार, आकार और नाप के होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications