पीर शाह नफाह मस्जिद का निर्माण 1177 में हुआ था तथा यह मुंगेर किले के दक्षिणी द्वार के पास स्थित है। यह कब्र पर्शिया के एक सूफी संत को समर्पित है जिन्हें अजमेर के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने मुंगेर भेजा था। गुम्बदनुमा कब्र के कक्ष की ऊंचाई 16 फीट है तथा इसके बुर्ज़ गोलाकार हैं।
यहाँ एक रेस्ट रूम (आराम कक्ष) और प्रार्थना कक्ष भी हैं। सूफी संत के सम्मान में इस स्थान पर एक मस्जिद का निर्माण किया गया है तथा प्रतिवर्ष 1 जनवरी को यहाँ संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications