कैम्ब्रिज बुक स्टोर, मसूरी की सबसे पुरानी बुक शॅाप है। पुस्तक प्रेमी यहां आकर भारत के नामचीन लेखक रस्किन बांड से भी मिल सकते हैं, इसे मसूरी के स्मारक के रूप में भी जाना जाता है। रस्किन बांड अक्सर इस दुकान पर अपने पाठकों से मिलने और उनके लिए पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने आते हैं। इस दुकान में उपन्यासों और पत्रिकाओं का समृद्ध संग्रह मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications