लाइब्रेरी बाजार, मसूरी में पुराने पुस्तकालय के पास स्थित है जो गांधी चौक के नाम से भी विख्यात है। इस जगह का नाम 19 वीं शताब्दी में विक्टोरियन शैली की लाईब्रेरी बनने के बाद पड़ा था, जो इस गंतव्य स्थल के इतिहास और विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। यहां का मुख्य आकर्षण बैंड स्टैंड है जहां लोग खड़े होकर प्रसिद्ध ऐतिहासिक गाने सुन सकते हैं। गांधी चौक, महात्मा गांधी की मूर्ति के कारण भी प्रसिद्ध है जो कि बाजार के एक कोने में स्थित है। इसके अलावा, लाईब्रेरी बाजार में कई दुकाने और स्टॉल भी हैं जो एक गोलाकार लेन में व्यवस्थित हैं।



Click it and Unblock the Notifications