Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » मैसूर » आकर्षण » करणजी झील

करणजी झील, मैसूर

133

करणजी झील मैसूर का एक चर्चित पर्यटन स्थल है। यह झील एक खूबसूरत नेचर पार्क से घिरा हुआ है, जिसमें एक बटरफ्लाई पार्क और एक मन मोह लेने वॉक थ्रू एवीएरी है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह देश का सबसे बड़ा वॉक थ्रू एवीएरी है।

करणजी झील का रखरखाव मैसूर जू अथॉरिटी द्वारा किया जात है। यह कुल 90 हेक्टियर में फैला हुआ है और इनमें से 55 हेक्टियर पर झील बना हुआ है। वहीं 35 हेक्टियर में झील का तटवर्ती क्षेत्र है। अगर आप चाहें तो इस झील में बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

एवीएरी

करणजी झील के अंदर का वॉक थ्रू एवीएरी भारत का सबसे बड़ा एवीएरी है। 60 मीटर लंबे और 40 मीटर चौड़े इस एवीएरी को बनाने में करीब 3.8 मिलियन रुपए का खर्च आया था। साथ ही इसके अंदर दो छोटे-छोटे झील भी बने हुए हैं। इस खूबसूरत एवीएरी के अंदर आप मोर, हॉर्नबिल्स, टर्की और काले हंस के अलावा और भी बहुत कुछ देख सकते हैं।

बटरफ्लाई पार्क

करणजी झील के अंदर बना बटरफ्लाई पार्क आराम करने की एक बेहतरीन जगह है। दूर तक फैले इस फूल के बागीचे में आप 45 से ज्यादा तरह की तितलियां देख सकते हैं। पार्क में ज्यादा से ज्यादा तितलियों को आकर्षित करने के लिए बड़ी संख्या में पराग वाले पौधे भी लगाए गए हैं।

प्रवासी पक्षी

झील के अंदर मौजूद पेड़ों पर बसेरा बनाने के लिए बड़ी संख्या प्रवासी पक्षी भी आते हैं। यहां आने वाले पक्षियों में हवासील, सारस, बगुला, टिटिहरी और काले ड्रोंगो आदि शामिल है। इस झील में प्रवेश के लिए टिकट लेना पड़ता है और यह सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुला रहता है। यह झील मैसूर जू के पीछे है और बस के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
31 Mar,Tue
Return On
01 Apr,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
31 Mar,Tue
Check Out
01 Apr,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
31 Mar,Tue
Return On
01 Apr,Wed