अगर आप मैसूर में हैं तो वैक्स म्यूजियम-मेलोडी वर्ल्ड जाने की कोशिश जरूर कीजिए। इस म्यूजियम की स्थापना अक्टूबर 2010 में की गई थी और इसका उद्देश्य संगीत और संगीत उपकरण को संरक्षित रखना था। इस म्यूजियम में मोम से बनी करीब 100 आदमकद मूर्तियों और 300 से ज्यादा वाद्य यंत्र को रखा गया है। यहां आप पषाण युग से लेकर आधुनिक युग के उपकरण देख सकते हैं। साथ ही आप बैंड को पंजाबी भांगड़ा, भारतीय शास्त्रीय उत्तर व दक्षिण, जैज, दक्षिण भारतीय, मध्य-पूर्व और रॉक की प्रस्तुति देते देख सकते हैं। सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे के बीच किसी भी दिन यह म्यूजियम घूमा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications