सीरालम्मन मन्दिर नागूर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। हलाँकि नागूर एक छोटा शहर है लेकिन यह अपने मन्दिरों के लिये जाना जाता है और इस मन्दिर की अपनी अलग विशेषता है। नागूर रेलवेस्टेशन के निकट यह मछुआरों के गाँव में स्थित है। स्थानीय मछुआरों ने ही इस सौ साल पुराने मन्दिर की देखरेख की पहल की।
मन्दिर ता इतिहास पुराण कालीन है। सीरालम्मन महोत्सव साल में एक बार मनाया जाता है और यह मन्दिर परिसर का वार्षिक उत्सव है। यह उत्सव अकटूबर और नवम्बर के महीनों में 10 दिनों के लिये आयोजित किया जाता है। यहाँ के इष्टदेवता को बहुत शक्तिशाली माना जाता है और यहाँ आने वाले तीर्थयात्रियों की मनोकामना पूर्ण होती है। मन्दिर में इष्टदेव के सम्मुख जाने से पूर्व आपकों कुछ अनुष्ठान करने पड़ते हैं।



Click it and Unblock the Notifications