बिहार शरीफ नालंदा जिले का आधुनिक जिला मुख्यालय है। यह नालंदा विश्विद्यालय के अवशेषों से 13 किमी दूर हिरन्य पर्वत पर पंचानन नदी के किनारे स्थित है। बिहार शरीफ पाल शासकों की तत्कालीन राजधानी था और यह अपने में एक समृद्ध इस्लामिक संस्कृति और विरासत को समेटें हुए है।
मध्यकालीन इस्लामिक वास्तुकला के अवशेष जैसे कि मकबरे, मस्जिदें, गुप्कालीन अवशेष इस छोटे शहर में अपनी मौजूदगी महसूस कराते हैं। मुस्लिम संत मखदूम शाह शरीफ-उद-दीन का मकबरा यहाँ का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। बौद्ध विहार और मंदिर भी यहाँ देखे जा सकते हैं।
सोहसराई एक बड़ा बाज़ार है जहाँ सूरत (जो कि गुजरात में है) से लाये हुए कपडे बेचे जाते हैं। इसलिए इसे कभी कभी छोटा सूरत भी कहते हैं।