नंदीकोंडा कृष्णा नदी के तट पर स्थित एक गांव है। गांव नागार्जुन के बहुत करीब स्थित है। नंदीकोंडा गांव तक विजयापुरी की बस्ती से आसानी से जाया जा सकता है, जो पास में ही स्थित है। बस्ती इक्षवाकु राजवंश का प्राचीन कस्बा है। नंदीकोंडा, नालगोंडा के करीब एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, क्योंकि यह महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल है, जहां बौद्ध मठ, हॉल और स्तंभ देख सकते हैं, जो खुदाई में निकले थे।
इतिहास के प्रेमियों और वे लोग जिनके अंदर एक पुरातत्वविद् छिपा हो उनके लिये यह जगह जरूर घूमने लायक है। बौद्ध मठों के अलावा आप यहां इक्षवाकुओं के किले के खंडहर भी देख सकते हैं। किला यहां पर शासन करने वाले वंश की शक्ति और प्रभाव की याद दिलाता है।
समय के अवशेष यहां से चले गए और अब यह केन्द्रीय पुरातत्व विभाग के संग्रहालय की संपत्ति है।



Click it and Unblock the Notifications