तिरुचेंगोडु अर्द्धनारेश्वर मंदिर, नमक्कल का एक प्रसिद्ध आकर्षण है। भगवान शिव के उभयलिंगी रुप को समर्पित यह मंदिर एक पहाडी की चोटी पर 900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अर्द्धनारेश्वर भगवान शिव और उनकी पत्नी पार्वती या शक्ति का एक रुप है जो पुरुष और महिला की शक्ति के संकलन का प्रनीक है।
इस मंदिर के पीछे छिपी पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने अपनी पत्नी को अपने शरीर का बाएं हिस्सा दे दिया ताकि वे हमेशा के लिए एक साथ रह सकें। इस प्रकार, शक्ति या पार्वती भगवान शिव के पुरुष नियम से अविभाज्य हो गए। देवी के इस रुप को अर्द्धनारी के नाम से जाना जाता है। अर्द्धनारेश्वर की प्रतिमा को आधे पुरुष और आधी महिला के रूप में दर्शाया गया है, और इसके बीच में एक विभाजन है।



Click it and Unblock the Notifications