कानीवेनारायानापुरा, नंदी हिल्स से 7 किमी. की दूरी पर स्थित है। पर्यटक यहां आकर खूबसूरत पहाडि़यों को देख सकते है जो इस स्थल के आसपास स्थित है। इन पहाडि़यों के नाम स्कंदगिरि, ब्रह्मागिरि, नंदी हिल्स और चेन्नगिरि है। इस स्थान पर साफ - सफाई, स्वच्छ पानी, रोजगार और शिक्षा की सुविधा, सत्य साई बाबा फाउंडेशन के अनुयायियों द्वारा प्रदान की जाती है।
इस शहर में स्कूल, सिंचाई प्रणाली, पार्क, साफ - सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं, अच्छे घर और सामुदायिक हॉल बने है। इस स्थान की भूमि काफी उपजाऊ है जहां नारियल, रेशम, अंगूर और नीलगिरि की खेती अच्छी तरह से होती है। यहां कई प्रकार के वन्यजीव भी पाएं जाते है।
मूल निवासियों के अनुसार, महात्मा गांधी ने इस गांव को अपनी यात्रा के दौरान ठहराव स्थल बनाया था। टीपू सुल्तान का ग्रीष्मकालीन महल भी यहीं स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications