जब नंदी हिल्स की सैर पर जाएं तो यहां 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक चट्टान को अवश्य देखना चाहिए। इस चट्टान को टीपू ड्रॉप के नाम से जाना जाता है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, इस स्थान से अपराधियों को मौत की सजा मिलने पर उन्हे जमीन पर फेंका जाता था।
यह स्थान, नंदी हिल्स के ऊपर स्थित है। इस चट्टान को टीपू सुल्तान के राज में मौत की सजा देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। यहां से नंदी हिल्स का शानदार नजारा देखने को मिलता है। पर्यटक यहां आकर पत्तों की सरसराहट की आवाज भी सुन सकते है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, आज भी यहां गिराएं जाने वाले लोगों की चीख और रोना सुनाई देता है।



Click it and Unblock the Notifications